Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अमित शाह, जे. पी. नड्डा और दूसरे नेताओं ने ओम बिरला से उनके आवास पर की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा समेत कुछ और नेताओं ने ओम बिरला से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। 26 जून को लोकसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होना है।

लोकसभा सचिवालय ने 13 जून को कहा था कि लोकसभा अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करेगी, जिसके लिए सदस्यों को उम्मीदवारों के पक्ष में प्रस्ताव करने के लिए एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक नोटिस पेश कर सकते हैं। 

18वीं लोकसभा की पहली बैठक 24 जून को होगी और सत्र तीन जुलाई को खत्म होगा। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और अध्यक्ष का चुनाव होगा।