Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

जल्द शुरू होगी छत्तीसगढ़ की 4 रेल परियोजनाएं, CM विष्णु देव साय और रेल मंत्री ने की चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चार प्रमुख रेल परियोजनाओं पर चर्चा की, जिनमें धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा, अंबिकापुर-बरवाडीह, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा, और रावघाट-जगदलपुर शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और तेजी से काम करने का आश्वासन दिया।

 रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। यह पत्थलगांव, कुनकुरी, जशपुर नगर, गुमला आदि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ेगी।

इस परियोजना के माध्यम से औद्योगिक (कोरबा) क्षेत्र को लोहरदगा से जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र को पूर्व में कोरबा और रांची से होकर मध्य भारत से जोड़ेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 16,000 करोड़ रुपए है।