Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

सांप-बिच्छू के जहर को कम करने वाले जादुई पौधे की जड़, इन बीमारियों में भी है फायदेमंद

जड़ी-बूटियां हर तरह के रोगों को ठीक करने में सक्षम होती हैं। उन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है भटवास का पौधा। ये पौधा दिखने में बहुत सुंदर होता है। इसमें लगे फूलों का रंग शुरुआत में तो सफेद होता है फिर धीरे-धीरे इनका रंग बदलने लगता है। ये पौधा हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस पौधे को अंग्रेजी में क्लेरोडेंड्रम कहा जाता है। इस पौधे के सफेद फूलों की वजह से कुछ लोग इसे व्हाइट बटरफ्लाई भी कहते हैं। ये पौधा हमें कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इस पौधे में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी डायबिटिक, एंटी हाइपरटेंसिव, हाइपोग्लाइसेमिक और हाईपोलिपिडमिक की मात्रा भरपूर होती है।

इन बीमारियों में है रामबाण
भटवास के पौधे की पत्तियों को पीसकर पीने से लीवर की समस्याएं, डायरिया और सिर दर्द दूर होता है। बालों में डैंड्रफ, मलेरिया, स्किन डिजीज, सूजन, बिच्छू के काटने पर और सांप के काटने पर इसकी जड़ का उपयोग किया जाता है। इसकी जड़ का लेप बनाकर प्रयोग किया जाता है। ये पौधा हाई बीपी और अर्थराइटिस के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से बढ़ा हुआ शुगर लेवल कंट्रोल होता है।