Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

कब लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452, जानें लेटेस्ट जानकारी

रॉयल एनफील्ड हिमालय को बड़े इंजन के साथ लाने की तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में Royal Enfield Himalayan 452 से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आए हैं। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 एडवेंचर मोटरसाइकिल का अनावरण 1 नवंबर, 2023 को किया जाएगा। उम्मीद है कि नई हिमालयन 7 नवंबर को देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है। आधिकारिक शुरुआत से पहले रॉयल एनफील्ड ने एडवेंचर मोटरसाइकिल की कुछ छवियां और टीजर वीडियो जारी किए हैं।

नई आरई हिमालयन 452 एडवेंचर बाइक DOHC कॉन्फिगरेशन के साथ एक बिल्कुल नए 451.66 सीसी लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन द्वारा संचालित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ये इंजन कथित तौर पर यह इंजन 8,000rpm पर लगभग 39.57bhp की पावर और 40-45Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि मोटरसाइकिल का पावर-टू-वेट रेशियो लगभग 201.4bhp/टन होगा, जो मौजूदा हिमालयन 411 (120.4bhp/टन) से लगभग दोगुना है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।