Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

सावधानी से करें कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल, जरा सी लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुकसान

कॉन्टैक्ट लेंस को चश्में का सुरक्षित विकल्प माना जाता है. लेकिन कई बार कॉन्टैक्ट लेंस के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ गलतियां आंखों में इंफेक्शन या अन्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं. इसलिए जरूरी हैं कि कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल सही तरीके से और तमाम सावधानियों के साथ किया जाए.

कॉन्टैक्ट लेंस आजकल सिर्फ चश्में के विकल्प के रूप में ही नहीं बल्कि फैशन के तौर पर भी इस्तेमाल किए जाते हैं. यह दरअसल छोटी, पारदर्शी प्लास्टिक की डिस्क की तरह होते हैं, जिन्हें आंखों की पुतली पर लगाया जाता है. कॉन्टैक्ट लेंस चश्मे का ऐसा अदृश्य विकल्प हैं जो नजर सुधारने के साथ-साथ आंखों को एक आकर्षक लुक भी देते हैं.

बाजार में कई तरह के कॉन्टैक्ट लेंस मिलते हैं जो अलग-अलग अवधि तक इस्तेमाल के लिए बने होते हैं जैसे कुछ सिर्फ एक बार इस्तेमाल वाले होते हैं वहीं कुछ ज्यादा अवधि के लिए, लेकिन कॉन्टैक्ट लेंस चाहे नंबर वाले हों या अलग-अलग रंगों वाले जिनका मुख्य उपयोग फैशन के चलते आंखों की पुतलियों का रंग बदलने के लिए किया जाता है. उनके इस्तेमाल में साफ-सफाई और सावधानी का रखना बेहद जरूरी होता है. कॉन्टैक्ट लेंस के इस्तेमाल में जरा सी लापरवाही भी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है.

कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. कॉन्टैक्ट लेंस सही तरीके से ना पहनने या उनसे जुड़ी साफ-सफाई का ध्यान ना रखने से ना सिर्फ आंखों में बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है वहीं लंबे समय तक ऐसी आदतें आंखों की रोशनी पर भी बुरा असर डाल सकती हैं.

गलत तरीके से लेंस पहनने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे आंखों में जलन और लालिमा, बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण, कॉर्नियल अल्सर या आंख के ऊपर घाव, आंखों की रोशनी पर बुरा असर तथा सूखी आंखें या ड्राई आई सिंड्रोम आदि.

बहुत से लोग जाने-अनजाने में कॉन्टैक्ट लेंस के इस्तेमाल में गलतियां करते हैं, जिनमें से कुछ आम गलतियां इस प्रकार हैं.

  • गंदे हाथों से लेंस लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.
  • लेंस को नियमित रूप से उचित सॉल्यूशन में ना धोना एक बड़ी गलती है.
  • लंबे समय तक लेंस पहनने से आंखें सूख सकती हैं और जलन हो सकती है.
  • लेंस पहनकर सोने से भी आंखों में समस्या हो सकती है.
  • एक्सपायरी डेट के बाद लेंस का इस्तेमाल करना भी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है.
  • यह भी संक्रमण का कारण बन सकता है.

कॉन्टैक्ट लेंस पहनने का सही तरीका

बहुत जरूरी है कि लेंस को हमेशा सही तरह से और तमाम जरूरी सावधानियों के साथ पहना जाए. लेंस पहनने के दौरान जिन बातों का ध्यान रखना जरूरी है उनमें से कुछ इस प्रकार हैं.

  • हमेशा साफ और सूखे हाथों से ही लेंस लगाएं.
  • लेंस को केवल डॉक्टर द्वारा सुझाए गए सॉल्यूशन में ही रखें.
  • हर बार इस्तेमाल से पहले और बाद में लेंस को सॉल्यूशन से साफ करें.
  • लेंस को 8-10 घंटे से ज्यादा न पहनें.
  • अगर आंखों में जलन या खुजली हो, तो तुरंत लेंस उतार दें.
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेंस का उपयोग करें.