Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स होने से रोकने के लिए ये 7 नुस्खे आजमाएं

अक्‍सर प्रेगनेंसी, वजन बढ़ने, हार्मोनल बदलाव आदि कई कारणों से स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं जिसमें त्वचा पर सफेद, लाल या बैंगनी रंग की पतली लकीरें बन जाती हैं. यह समस्या तब होती है जब स्किन के डर्मिस एरिया में अचानक खिंचाव होता है और ये टूट जाते हैं. इन्‍हें आप कुछ सिंपल से घरेलू उपायों की मदद से भी ठीक कर सकते हैं

एलोवेरा का इस्तेमाल- एलोवेरा स्किन रिपेयर में काफी फायदेमंद होता है. आप इसे रातभर काटकर रख दें और निशान पर 15 से 20 मिनट तक इससे मालिश करें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. 

तेलों का उपयोग- जैतून और अरंडी का तेल त्वचा को पोषण देता है और त्‍वचा को गहराई से मॉइस्‍चर देता है. इनका इस्‍तेमाल करें तो यह आसानी से मार्क्स कम करता है.  इसे आप प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर आधे घंटे तक छोड़ दें फिर धो लें.

अंडे और शहद का लेप- अंडे का सफेद हिस्सा और शहद, दोनों में त्वचा को हील करने में मदद कर सकता है. अंडा प्रोटीन प्रदान करता है, जबकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. इन दोनों को मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और स्किन पर 20 मिनट के लिए लगाकर धो लें.

हल्दी और चंदन- हल्दी का एक टुकड़ा लें ओर इसे पानी के साथ घिसें. अब इसमें चंदन के टुकड़े को भी घिसकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और मालिश करें. लगभग आधे घंटे के बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें. 3-6 महीने तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स खत्म हो जाते हैं.

आलू का प्रयोग- आलू को काटकर इसके टुकड़े को स्ट्रेच मार्क्स पर रगड़ें. आलू में पॉलीफेनोल (Polyphenol) और केराटीन (Keratin) पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं. आलू के रस से त्वचा पर मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाते हैं.

खुबानी- खुबानी को काटकर मिक्सर में ग्राइंड (Grind) करें और इसका पेस्ट स्ट्रेच मार्क्स पर आधे घंटे तक लगाकर रखें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा रोजाना करें तो कुछ ही दिनों में दाग गायब हो जाएंगे.