Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

भारत के ये 3 Hill Stations, जिनकी खूबसूरती के हो जाएंगे आप दीवाने!

Hill Stations: प्रकृति अपनी खूबसूरती से लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। आप चाहे हिल स्टेशन चले जाएं या फिर किसी नेचर वाली बेहतरीन जगह, हर जगह हरी-भरी हरियाली से घिरी हुई है। बात करें पहाड़ों की, तो कभी आप ऊंचाई वाले हिल स्टेशन गए होंगे, वहां आपने बादलों को तो काफी करीब से देखा होगा? अगर नहीं तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे हिल स्टेशन बताने वाले हैं, जहां बादल सिर के ऊपर ही रहते हैं और समां इस कदर खूबसूरत लगता है कि लोग यहां के दीवाने हो जाते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। 

लद्दाख
सबसे पहले बात करते हैं लद्दाख हिल स्टेशन की। दरअसल, लद्दाख कई लोगों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन है और हो भी क्यों न लद्दाख एक अद्भुत जगह जो है। लद्दाख वेकेशन मनाने के लिए और एडवेंचर गतिविधियों के लिए शानदार जगह है। भारत-चीन सीमा पर 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील लद्दाख के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। हॉलो झील या पैंगोंग त्सो के रूप में भी जाने जानी वाली झील, एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झीलों में से एक है। लद्दाख एक ऐसी जगह है जहां जाने का सभी का सपना होता है। यहां पर बाइक से जाना और भी ज्यादा शानदार अनुभव होता है। यहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। 

शिमला
दूसरे स्थान पर है शिमला, दरअसल, शिमला में सभी पर्यटन गतिविधियों का केंद्र, रिज शिमला के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। शिमला के अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे माल रोड, स्कैंडल पॉइंट और लक्कड़ बाज़ार से आसानी से जुड़ा हुआ, रिज हर साल अप्रैल या मई में आयोजित होने वाले अत्यधिक महत्वपूर्ण समर फेस्टिवल के रूप में भी कार्य करता है। रिज के साथ कई दिलचस्प स्थानों में से, क्राइस्ट चर्च सबसे लोकप्रिय है। बुटीक, बार, रेस्तरां, कैफे और दुकानों से सुसज्जित, रिज क्षेत्र में सामाजिक केंद्र के रूप में भी कार्य करता है। ये जगह पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा तस्वीरों में कैद की जाने वाली जगह मानी जाती है। यहां आप रोजाना सुबह 8 बजे शाम 6 बजे के बीच घूम सकते हैं।

मनाली
मनीली घूमने के लिए काफी खूबसूरत हिल स्टेशन है। मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो कुल्लू घाटी के उत्तर में स्थित है और समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर व्यास नदी के किनारे बसा है, जो प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। मनाली में बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के जगंल, सेब के बाग, जगंली रंग बिरंगे फूल और हरे भरे परिदश्य हैं। यहां पर आप हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां पर कई झरनें और नदी भी हैं। यह घूमने के लिए काफी सुंदर जगह है।