Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

सर्दियों में वॉक करना चाहिए या नहीं, क्या है सही टाइमिंग?

सर्दियों की आलसी सुबह अक्सर लोगों को एक्सरसाइज करने का मन नहीं होता है। तो, कई बार तापमान कम होने से भी वॉक करने में डर लगता है। खासकर कि कुछ बीमारियों वाले लोग तो इसे लेकर सचेत रहते हैं और कई बार सर्दियों में वॉक करना छोड़ देते हैं। लेकिन, पूरी तरह से ये करना सेहत के लिए नुकसानदेह है।  क्योंकि इसकी वजह से आपके पेट के मेटाबोलिज्म और आपके ब्रेन हेल्थ पर असल पड़ता है। इतना ही नहीं इससे ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। ऐसे में आपको सर्दियों में वॉक करने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।  पर उससे पहले जान लेते हैं इस मौसम में वॉक करें या न करें। 

सर्दियों में वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन बस आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। पहले अगर बात फायदे कि करें तो जब सर्दियों में आप वॉक करते हैं तो इसकी वजह से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। साथ ही शरीर गर्म हो जाता है और दिल की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे बीपी बैलेंस रहता है। इसके अलावा ये शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और डायबिटीज को बैलेंस करने में मदद करता है।  इसके अलावा सर्दियों में वॉक करना स्किन के लिए भी फादेमंद है। 

सर्दियों में आपको वॉक करना है तो सुबह 8:30 से 9:30 के बीच कर लें। नहीं तो सुबह वॉक करने से बचें और शाम को वॉक करें। शॉम को वॉक करना हर किसी के लिए ज्यादा सुरक्षित है। साथ ही इस समय ठंड का डर भी कम होता है। हालांकि, शाम को भी वॉक 5 से 6 के बीच कर लें। क्योंकि ठंड बढ़ने के साथ सर्दियों में वॉक करना नुकसानदेह हो सकता है।