Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Hyundai अपनी 3 कारों को टेस्टिंग के लिए भेजेगी Bharat NCAP

हुंडई इंडिया ने घोषणा की है कि वे क्रैश टेस्ट के लिए Bharat NCAP को तीन कार भेजेंगे। इसका मतलब है कि वर्ना (Verna) शायद ग्लोबल एनसीएपी द्वारा क्रैश टेस्ट की जाने वाली हुंडई की आखिरी कार थी। फिलहाल हुंडई ने यह नहीं बताया है कि वे भारत एनसीएपी को कौन सी तीन कारें भेजेंगे। हालांकि ये Hyundai Creta Exter और i20 हो सकती है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai India ने हाल ही में नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि Hyundai Verna ने Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।

इसके अलावा कंपनी ने कहा कि वो अपने सभी वाहनों में मानक के रूप में 6 एयरबैग पेश करेगी। 3 पॉइंट सीटबेल्ट, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर और एक हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ उपलब्ध हैं। निर्माता ने यह भी घोषणा की कि वे क्रैश टेस्ट के लिए Bharat NCAP को तीन कारें भेजेंगे। भारत एनसीएपी की बात करें तो यह क्रैश टेस्ट की एक सीरीज आयोजित करेगा। इसमें फ्रंट इम्पैक्ट, साइड पोल इम्पैक्ट, साइड बैरियर इम्पैक्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पैदल यात्री सुरक्षा अनुपालन और बहुत कुछ शामिल होगा।