Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

चिलचिलाती गर्मी में बच्चों को खिलाएं ये 4 स्नैक्स, धूप से नहीं होंगे बीमार

इन दिनों सूरज जैसे आग बरसा रहा है। इतनी तेज और चुभती धूप से हर कोई परेशान है, लेकिन बच्चों को इससे सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। अगर आपके बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं या फिर उन्हें खेलने जाना हो तो, गर्माहट बच्चों को अपने चपेट में ले ही लेती है। ऐसे में हमें बच्चों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है, जो उन्हें बाहर से ही नहीं बल्कि अंदरूनी रूप से भी ठंडक दे सके। इसके लिए बच्चों के खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आज के खबर में हम आपको गर्मियों के स्नैक्स के बारे में बताएंगे जो बच्चों के सेहत के लिए अच्छा हो और उन्हें गर्मियों में तेज धूप और लू से बचा सके। आइए जानते हैं किन स्नैक्स को खाने से बच्चों को ठंडक मिलती है। 

तरबूज

गर्मियों में तरबूज का रोजाना सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तरबूज में हाई वॉटर कंटेंट होता है जो गर्मियों में लू को शरीर से दूर रखता है। तरबूज को बच्चों खिलाया जा सकता है या फिर तरबूज के ऊपर चीज और दही डालकर बच्चों को खिलाया जा सकता है। अगर बच्चों को यह तरीका पसंद न आए तो इन्हें आप पिज्जा स्लाइस की तरह काट कर बच्चों को खाने को दें सकते हैं। 

बेरीज और दही

बच्चों को बेरीज बहुत पसंद होती है और उनके सेहत के लिए बेरीज अच्छी भी होती है। बेरीज को आप दही में मिलाकर बच्चों को खाने के लिए परोस सकते हैं। बेरीज में आप स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज, ब्लैकबेरीज और रैस्पबेरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेरीज को खाने से पूरे दिन पेट भरा रहता है और इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी होती है, जो बच्चों को ताकत देती है। वहीं, बेरीज में एंटी-ऑक्सीडेंटस् की मात्रा भरपूर होती है, जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। 

स्मूदी बाउल 

बच्चों को आप गर्मियों में स्मूदी बाउल बना के खिला सकते हैं। इसमें स्मूदी के साथ ही अलग-अलग फल, बीज और सूखे मेवे डाल सकते हैं। इससे बच्चों का पेट लम्बे समय तक भरा रहेगा और शरीर को सही मात्रा में हाइड्रेशन मिलेगा। 

कुकुम्बर सैंडविच 

गर्मियों में सबसे बेस्ट है खीरे के सैंडविच। बच्चों को ये सैंडविच सुबह या शाम दोनों टाइम खिला सकते हैं। इसे खिलाने से बच्चों को थकान और गर्माहट महसूस नहीं होगी। सैंडविच बनाने का आसान तरीका है ब्रेड में खीरा, पुदीना, धनिया, चीज, टमाटर और कई तरह की सब्जियां डाल सकते हैं। यह हेल्दी सैंडविच बच्चों को एनर्जी देगा।