Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

गोंद के लड्डू खाने से हड्डियां होंगी लोहे की तरह मजबूत

 सर्दी की बर्फीली हवाओं से खुद को बचाने के लिए हम गर्म कपड़े पहनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर को अंदर से गर्म रखना भी उतना ही जरूरी है? खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सर्दी के मौसम में बहुत ज्यादा ठंड लगती है। बता दें कि यह शरीर में कमजोरी के कारण होता है। ऐसे में, यहां गोंद एक कारगर औषधि साबित हो सकता है। प्रकृति का यह अनमोल तोहफा न सिर्फ शरीर को अंदर से गर्म रखता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से राहत भी दिलाता है। आपने अक्सर सुना होगा कि प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को गोंद के लड्डू खिलाए जाते हैं,

गोंद के लड्डू खाने के फायदे

  • यह शरीर को सर्दी और मौसमी संक्रमण से बचाता है.
  • यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है.
  • अगर इसे गुड़ के साथ तैयार किया जाए तो यह इम्यून पावर को बूस्ट करता है सहनशक्ति में सुधार करता है.
  • यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम से समृद्ध है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है.
  • गठिया में यह लड्डू जोड़ों को चिकनाई देता है और पीठ और जोड़ों के दर्द से राहत देता है.
  • उच्च फाइबर के कारण यह कब्ज के इलाज में कारगर है.
  • गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत पौष्टिक क्योंकि हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और बच्चे के जन्म के बाद पीठ में होने वाली दर्द को भी रोकता है.
  • वसा, फाइबर और प्रोटीन का संयोजन स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता को पूरा करने और रिकवरी में तेजी लाने के लिए अच्छा है.
  • इससे दूध का उत्पादन भी बढ़ता है.यदि किसी में ऊर्जा की कमी है और वह थका हुआ महसूस करता है तो उसके लिए यह लड्डू बेस्ट है.