Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

Nainital: 'हिमालयन इकोज 2025' के 10वें संस्करण का आयोजन, पहाड़ी संस्कृति और कला का महोत्सव

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में हाल ही में हिमालयन इकोज के 10वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस कुमाऊंनी साहित्य और कला महोत्सव में शहर की सुहावनी पर्वतीय हवा के आकर्षण को शब्दों और विचारों की शक्ति के साथ बांधा गया है। लेखक, साहित्य प्रेमी और कलाकार देवपट्टा पर्वतमाला की भव्य पृष्ठभूमि में प्रकृति और साहित्य का उत्सव मनाने के लिए जुटे।

लेखिका और महोत्सव की संस्थापक जान्हवी प्रसाद के पैतृक घर ऐतिहासिक एबॉट्सफोर्ड एस्टेट में ये महोत्सव एक और दो नवंबर को आयोजित किया गया। इसमें भारत, नेपाल और भूटान के 20 से ज्यादा वक्ताओं ने पहाड़ों, संस्कृति और पर्यावरण के बीच गहरे रिश्ते पर चर्चा की और अपने विचार साझा किए।

इस महोत्सव में शामिल प्रमुख वक्ताओं में मशहूर लेखक, फिल्म निर्माता और पर्यावरणविद् शामिल रहे। उन्होंने साहित्य, संस्कृति और पर्यावरण पर अपनी गहन सोच से कार्यक्रम में आए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में पहली बार आए लोगों ने इसे सचमुच एक अनोखा अनुभव बताया। उनके मुताबिक ये साहित्य से आगे बढ़कर प्रकृति और संस्कृति के जुड़ाव का जश्न मनाने जैसा रहा।

साहित्यिक सत्रों के अलावा, इस महोत्सव में पुस्तक लोकार्पण, संगीत कार्यक्रम, हिमालयन फैशन शोकेस और जीवंत कुमाऊंनी बाजार भी शामिल था। महोत्सव के दौरान लोगों को स्थानीय वेलनेस प्रोडक्ट और पारंपरिक बुने हुए कपड़ों को देखने और खरीदने का मौका मिला तो वहीं उन्होंने स्थानीय लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखा।