Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' पर पहली इंडियन आर्टिस्ट... माया नीलकांतन को कहा "रॉक देवी"

अमेरिकाज गॉट टैलेंट की पहली इंडियन आर्टिस्ट माया नीलकांतन ने बताया कि वो पश्चिमी संगीत को कर्नाटक संगीत के साथ एक अनोखे तरीके से कैसे मिला सकती हैं।  माया नीलकांतन ने चेन्नई के बाहरी इलाके में कोलाथुर के एक आश्रम में अपना पहला पब्लिक परफॉर्मेंस करीब एक साल पहले दिया था।

उन्होंने दो घंटे तक कर्नाटक शास्त्रीय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज 11 साल की उम्र में माया को पहचान मिली है। वो अमेरिकी बैंड, पापा रोच के 24 साल पुराने रॉक एंथम, "लास्ट रिजॉर्ट" पर परफॉर्म करके छा गई हैं। माया ने अपनी संस्कृति और उन कलाकारों के बारे में भी बात की, जिन्होंने उन्हें संगीत में आने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने प्रतिष्ठित टैलेंट शो अमेरिकाज गॉट टैलेंट में परफॉर्म किया और खूब तालियां बटोरीं। शो के जज साइमन कॉवेल ने उन्हें "रॉक देवी" कहकर उनके टैलंट की तारीफ की। इंडियन बिलेनियर आनंद महिंद्रा ने उन्हें  "देवियों की भूमि से रॉक देवी" कहा।