Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पहले गरमी अब नरमी, जर्मन ने क्यों बदले तेवर?

Germany: आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले जर्मनी की तरफ से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान आया था। जिसपर भारत ने आपत्ति जताई थी। भारत की इस फटकार से जर्मनी ने अपने कदम वापस ले लिए। बर्लिन की ओर से अब नया बयान सामने आ रहा है कि वह भारत के साथ भरोसे के साए में रहकर काम करना चाहता है। यही नहीं जर्मनी की तरफ से रिश्तों को भी लेकर बार कही गई है। उसका कहना है कि वह आपसी मजबूत रिश्तों को बढ़ाकर उसे और आगे तक ले जाना चाहता है। 

तो वहीं दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर जर्मनी की तरफ से टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद भारत ने वहां के राजनयिक को तलब भी किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ती नजर आ रही थी। इसी पर जर्मनी के तेवर  अब बदल गए और नरम हो गए। 

क्या बोले जर्मन प्रवक्ता
जर्मन प्रवक्ता ने बताया कि इस मुद्दे पर वहां की मंत्रालय में बात हुई है। मेरा पूरा विश्वास है कि भारत और जर्मनी भविष्य में एक साथ रहने में दिलचस्पी रखते हैं।