Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अमेरिका में Apple Watch पर लगा बैन, ये है इसके पीछे का कारण

टॉप टेक्नोलॉजी कंपनियों में गिनी जाने वाली कंपनी Apple को एक बड़ा झटका लगा है। इसका कारण ये है कि यूएस में Apple की वॉच को बैन कर दिया है। इस लिस्ट में 2020 के बाद से बेची गई ज्यादातर वॉचेज शामिल है, जिसमें 6, 7, 8 और 9 सीरीज और अल्ट्रा के साथ-साथ अल्ट्रा 2 को भी शामिल किया गया हैं।

इसका कारण इस सभी वॉचेज के एक फीचर को बताया जा रहा है। बता दें कि ब्लड ऑक्सीजन फंक्शन के विवादित पेटेंट के कारण ये बैन लगाया जा रहा है। अमेरिका में इन सभी डिवाइस के इंपोर्ट पर प्रतिबंध लगा है, जो बीते मंगलवार से प्रभावी है।

फैसला अक्टूबर में ही आ गया था कि Apple की उन वॉचेज की बिक्री बैन कर दी जाएगी, जिसमें इस ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के विवादित पेटेंट का इस्तेमाल किया गया है।

अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग (ITC) ने इस तकनीक के कारण एपल वॉच पर बैन लगाया, जिसपर Apple ने इसका विरोध करते हुए इसे गलत बताया है। इस सबके बावजूद भी पिछले हफ्ते अमेरिका में Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 की बिक्री रोक दी थी। कंपनी इसके खिलाफ यूएस फेडरल कोर्ट में अपील दायर करेगी। ITC ने इस बैन के लिए 25 दिसंबर तक का टाइम दिया था। इसके बाद Apple ऑनलाइन स्टोर पर 21 दिसंबर से और रिटेल स्टोर पर 24 दिसंबर से इनकी बिक्री बंद कर दी गई है।