Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाशिंगटन दौरे पर

भारत और अमेरिका ने वैश्विक रणनैतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दो नए समझौते किए हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान गुरुवार को दो प्रमुख समझौतों पर साइन किए गए हैं।

ये आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा (एसओएसए) और संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़े हैंं। राजनाथ सिंह ने वॉशिंगटन डीसी के पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ बैठक की। दोनों ने आपसी रक्षा सहयोग, औद्योगिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।