Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

'यूक्रेन आपका दूसरा वियतनाम बन जाएगा', पुतिन के जासूस प्रमुख ने अमेरिका को दी चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी दी। पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने अमेरिका को कहा कि यूक्रेन के लिए आपका समर्थन खतरनाक है और ये पश्चिमी समर्थन यूक्रेन को दूसरा वियतनाम में बदल देगा जो आने वाले वर्षों में वाशिंगटन को परेशान करेगा।

पिछले साल (2022) की शुरुआत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हुई है और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम ने यूक्रेन को अब तक 246 अरब डॉलर से अधिक की सहायता और हथियार प्रदान किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद यूक्रेन को ही नुकसान पहुंचा है।

रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन ने अमेरिकी मदद को लेकर कहा कि यूक्रेन अधिक से अधिक संसाधनों और लोगों को अवशोषित करने वाला 'ब्लैक होल' बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार, अमेरिका अपने लिए 'दूसरा वियतनाम' बनाने का जोखिम उठा रहा है।

सर्गेई नारीशकिन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को इससे निपटने के लिए कदम उठाना होगा। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर नाटो और रूस का सीधा टकराव होता है, तो तीसरे विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। वहीं, बार-बार यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने से इनकार किया है।