Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बम के धमाकों से गूंज उठा यूक्रेन, रूस ने ड्रोन से कीव पर बरसाईं मिसाइलें

कुछ दिनों के लिए राहत की सांस लेने के बाद एक बार फिर युक्रेन की राजधानी कीव मिसाइल के धमाकों से गूंज उठी। शनिवार तड़के रूस की वायु सेना ने कीव पर ड्रोन से बम बरसाए। वहीं, यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन्स को मार गिराया।

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, कीव से होकर गुजरने वाली निप्रो नदी के दोनों किनारों पर विस्फोटों की सूचना मिली है। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

कीव की मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर के ऊपर से जैसे ही ड्रोन देखे गए, हमारी विमान-रोधी इकाइयां हरकत में आ गईं और जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि रूसी सेना सेंट्रल कीव के पास के इलाकों को निशाना बना रही है।