Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

आधी रात रूस पर यूक्रेन ने फिर की हमले की कोशिश, मार गिराए 16 यूक्रेनी ड्रोन

रूस-यूक्रेन में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार अटैक कर रही है। इस बीच बीती रात यूक्रेन ने रूस पर जवाबी हमला करने की कोशिश की। हालांकि, रूसी डिफेंस सिस्टम ने क्रीमिया के ऊपर 16 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

यूक्रेनी बलों की रूस के साथ अभी भी जंग जारी है। यूक्रेन और रूसी गोलाबारी में खेरसॉन क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र में दक्षिण में यूक्रेनी इकाइयों पर हमला किया था।

कीव पर आगे बढ़ने के अपने शुरुआती प्रयास में विफल होने के बाद से रूसी सेना ने पूर्व पर ध्यान केंद्रित किया है। उनके पास यूक्रेनी क्षेत्र का 20 फीसद से थोड़ा कम हिस्सा है। दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में रूसी सेना ने बेरीस्लाव शहर पर गोलाबारी की, जिसमें साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।