Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अमेरिकी उपराष्ट्रपति दिल्ली दौरे के दौरान जाएंगे स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के दिल्ली दौरे को लेकर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मंदिर के बाहर वांस के स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जा रही है. दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह तैयार है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस भारत दौरे पर हैं और आज, 21 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मंगलवार, 22 अप्रैल को जयपुर पहुंचेंगे. इसके बाद 23 अप्रैल को वे आगरा जाएंगे, जहां ताजमहल का दीदार करेंगे. वेंस 24 अप्रैल को सुबह 6:40 बजे जयपुर से अमेरिका के लिए रवाना होंगे. उनकी पत्नी उषा वांस, जो भारतीय मूल की हैं, और उनके तीन बच्चे भी इस दौरे पर साथ हैं.