Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान समेत सात युद्ध रोकने का किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा कि उन्होंने "सात युद्ध रोके", जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच का युद्ध भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मैंने सात युद्ध रोके, जो चल रहे थे। एक 31 साल से चल रहा था, कांगो और जैसा कि आप जानते हैं रवांडा। एक 35 साल से चल रहा था। मुझे उनके बारे में विस्तार से बताने की जरूरत नहीं है। आप इस सूची को मुझसे बेहतर जानते हैं। लेकिन हमने कई युद्ध रोके जिनमें आप सोचिए भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं, जो शायद परमाणु युद्ध बनने से दो हफ़्ते दूर थे। वे हर जगह हवाई जहाज गिरा रहे थे। इसलिए मुझे इस पर बहुत गर्व है। मुझे लगा था कि यह कई मायनों में सबसे आसान तरीका होगा।"