Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अमेरिका में सरकारी कामकाज बंद होने का रिकॉर्ड बना, शटडाउन को 36 दिन हुए

USA: अमेरिका में सरकारी कामकाज के बंद को बुधवार को 36 दिन हो गए। इस तरह ये अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन बताया जा रहा है। संघीय कार्यक्रमों में कटौती के कारण पूरे अमेरिका में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।

अमेरिका के दोनों प्रमुख दल डेमोक्रेट और रिपब्लिकन में ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी प्रोग्राम को लेकर ठनी हुई गई है। डेमोक्रेट्स चाहते थे कि हेल्थ केयर (स्वास्थ्य बीमा) की सब्सिडी बढ़ाई जाए। अमेरिका में जारी ‘शटडाउन’ के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सरकारी विभागों में कामकाज को दोबारा चालू करने के लिए डेमोक्रेट्स के दबाव में नहीं आएंगे।

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान सरकारी शटडाउन का रिकॉर्ड बनाया था। ट्रंप बुधवार सुबह रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ नाश्ते पर मिलने वाले हैं। लेकिन डेमोक्रेट्स के साथ कोई बातचीत निर्धारित नहीं है।