Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

ईरानी वायु सेना के हमले में अमेरिका का ए-10 विमान क्षतिग्रस्त

Middle East: ईरान के सरकारी मीडिया ने सेना के जनसंपर्क कार्यालय का हवाला देते हुए दावा किया है कि ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने एक अमेरिकी ए-10 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। हालांकि इस दावे की अमेरिका की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले एसोसिएटेड प्रेस ने बताया था कि शुक्रवार को मध्य पूर्व में अमेरिकी वायु सेना का दूसरा लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। पायलट के ठिकाने समेत कोई अन्य जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं थी। पेंटागन और व्हाइट हाउस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

ए-10 थंडरबोल्ट, जिसे ए-10 वॉरथोग के नाम से जाना जाता है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना का दूसरा लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गया।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि विमान क्षतिग्रस्त हुआ या उसे मार गिराया गया या इसमें ईरान का कोई हाथ था। अधिकारी ने बताया कि चालक दल की स्थिति और विमान के गिरने का स्थान भी अभी ज्ञात नहीं हो पाया।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने इससे पहले खबर दी थी कि दूसरा विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। वही ईरान में एक अमेरिकी विमान को ‘मार गिराये’ जाने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है।