Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

तूफान रागासा ने हांगकांग और दक्षिणी चीन में मचाई तबाही, स्कूल-ऑफिस बंद, फ्लाइट रद्द

Hong Kong: शक्तिशाली तूफानों में से एक टाइफून रागासा ने चीन में दस्तक दे दी है। इससे हांगकांग और दक्षिणी चीन में तेज हवा और बारिश से भारी तबाही मची है। लैंप पोस्ट से भी ऊंची लहरें हांगकांग के सैरगाहों पर उठी। कई जगह पुल के कुछ हिस्से उखड़ गए, पेड़ उखड़ गए और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। तूफान से शहर में करीब 13 लोग घायल हो गए। इसको देखते हुए हांगकांग और मकाऊ में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, साथ ही उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।

चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में एक मिलियन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है, जबकि कई शहरों में फैक्ट्रियां, परिवहन और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफान रागासा के ताइशान और झानजियांग के बीच आने की आशंका है।

तूफान पहले ही भारी तबाही मचा चुका है। ताइवान में बाढ़ के कारण पुल और सड़कें तबाह होने से करीब 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फिलीपींस में रागासा के कारण भूस्खलन और बाढ़ आई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 17,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।