Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल भी चाहते हैं ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह तीसरी बार भी इस पद पर सेवाएं देना चाहते हैं। ट्रंप की इन टिप्पणियों से यह स्पष्ट संकेत है कि उनकी 2029 में अपने दूसरे कार्यकाल के समाप्त होने के बाद तीसरी बार देश का नेतृत्व करने की योजना है और शायद वह दो से अधिक बार देश का नेतृत्व करने पर लगी रोक संबंधी संवैधानिक बाधा को पार करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, "मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। ऐसे तरीके हैं जिनसे आप ऐसा कर सकते हैं। हालांकि इसके बारे में विचार करना अभी काफी जल्दबाजी होगी।’’ संविधान का 22वां संशोधन 1951 में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के लगातार चार बार निर्वाचित होने के बाद जोड़ा गया था। इसमें कहा गया है कि "कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर दो बार से अधिक नहीं चुना जाएगा।"

ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में 82 वर्ष के हो जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उस समय "देश की सबसे कठिन नौकरी" में सेवाएं देना जारी रखना चाहेंगे। इस पर उन्होंने कहा, "देखिए मुझे काम करना पसंद है।" उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की जनता उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें तीसरा कार्यकाल देने के लिए तैयार हो जाएगी।