Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

ईरान से युद्ध में मजबूर हुए ट्रंप, होर्मुज की सुरक्षा के लिए सहयोगी देशों से मांगी मदद

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सहयोगियों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद करने की मांग की। इस मांग पर दूसरे देशों से अपेक्षित सहयोग का आश्वासन न मिल पाने के कारण ट्रंप ने उनकी आलोचना की। होर्मुज जलडमरूमध्य से आम तौर पर वैश्विक कच्चे तेल का पांचवां हिस्सा गुजरता है।

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने खाड़ी में मिसाइल और ड्रोन हमले किए तो होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर भी हमला किया। इस स्थिति में वैश्विक तेल की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है।