Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने ट्रंप को दी धमकी, कहा- कहीं आपका ही सफाया न हो जाए

Iran: ईरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है। अली लारिजानी ने मंगलवार को 'एक्स' पर ये पोस्ट तब की जब ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि अगर तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल का प्रवाह रोका तो वह ईरान पर ‘‘बीस गुना अधिक’’ भीषण हमला करेंगे।

लारिजानी ने लिखा, ‘‘ईरान जैसा बलिदानी राष्ट्र तुम्हारी खोखली धमकियों से नहीं डरता। तुमसे बड़े भी ईरान को खत्म नहीं कर सके। सावधान रहें, कहीं खुद आपका सफाया न हो जाए।’’ अतीत में ईरान पर ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोप लग चुका है।