रूस की यात्रा के ठीक 6 हफ्ते बाद प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा काफी ऐतिहासिक मानी जा रही है. प्रधानमंत्री के यूक्रेन दौरे पर दुनिया की नजर है. पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ युद्ध में शांति लाने के प्रयासों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे. राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर पीएम मोदी यूक्रेन की यात्रा पर कीव पहुंच रहे हैं