Breaking News

बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले आज शाम देश को संबोधित करेंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस     |   MP सरकार का बड़ा फैसला, तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी     |   सरकार ने आर्टिफिशियल जेनरेटेड कंटेंट के लिए नियम नोटिफाई किए     |   मुम्बई के शिवाजी नगर इलाके में फायरिंग, एक महिला को लगी गोली     |   किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा: सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना     |  

जापान में बज रहा है फिल्म आरआरआर का डंका

ऑस्कर विनिंग फिल्म 'आरआरआर' का क्रेज केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि जापान में भी है, फिल्म के डायरेक्टर इस समय जापान में है। ऐसे में जापान की 110 वर्ष पुरानी थिएटर कंपनी ने फिल्म को नाटक में तब्दील कर प्ले किया। यह देखकर निर्देशक एसएस राजामौली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 'आरआरआर' के म्यूजिकल प्ले के दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया गया और पूरा थिएटर तालियों की आवाज से गूंज उठा। राजामौली ने प्ले की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी  खुशी जताई है।