Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर खत्म, कार्रवाई के नतीजे होते हैं: S. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ कूटनैतिक बातचीत का दौरा खत्म हो गया है और अब उन्हें अपने कामों के नतीजे भुगतने होंगे।

दिल्ली में हुए एक बुक लॉन्च इवेंट में जयशंकर ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म हो चुका है इसलिए, आज मुद्दा ये है कि पाकिस्तान के साथ किस तरह के रिश्ते की कल्पना कर सकते हैं?

विदेश मंत्री ने कहा कि वे सिर्फ इतना कह सकते हैं कि भारत चुप नहीं बैठा है और घटनाक्रम चाहे सकारात्मक दिशा में जाए या नकारात्मक, वो हर तरह से जवाब देगा।

पांच अगस्त 2019 को भारतीय संसद के अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने संबंधों को कम कर दिया था।

हालांकि, पाकिस्तान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्टूबर में होने वाली एससीओ यानी शंघाई सहयोग संगठन की शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में शामिल होने का न्योता भेजा है।