Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

2 से 3 हफ्ते में ईरान से जंग खत्म कर देगा अमेरिका, ट्रंप ने किया ऐलान

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमरीकी सेना के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जल्द पूरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से वापस लौटने से पहले अमरीका, ईरान की हर उस क्षमता को निष्क्रिय करना चाहता है, जो उसके लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने युद्ध समाप्त करने से पहले एक संभावित समझौते का भी संकेत दिया।

इससे पहले, अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि अमरीका का मिशन पहले दिन से ही स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि ईरान के खतरे को पूरी तरह से खत्म करने का यह अंतिम और सबसे अच्छा मौका है, ताकि वे कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सकें। ट्रम्प ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़कर महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य मार्ग की सुरक्षा के लिए अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने संघर्ष में ब्रिटेन जैसे देशों से अपेक्षित सैन्य सहयोग न मिलने की बात भी कही।