Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

घाना की संसद को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व में योगदान देगा। उन्होंने बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों पर जोर दिया। घाना की संसद को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक दक्षिण को आवाज दिए बिना प्रगति नहीं आ सकती।

दो दिन की यात्रा पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत विश्व के लिए शक्ति का स्तंभ है। एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व में योगदान देगा।"

भारत को सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्था बताते हुए मोदी ने कहा कि स्थिर राजनीति और शासन की नींव पर भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी विश्व व्यवस्था तेजी से बदल रही है।