Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

'आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं', दिल्ली विस्फोट पर बोले इजराइल के पीएम नेतन्याहू

Delhi Blast: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को दिल्ली विस्फोट की कड़ी निंदा की। उन्होंने अपने 'प्रिय मित्र' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के 'बहादुर लोगों' के साथ एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि "आतंकवाद हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन ये कभी भी हमारी आत्माओं को नहीं हिला पाएगा।"

सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

नेतन्याहू ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। इसमें लिखा- "हमारे प्रिय मित्र @narendramodi और भारत के बहादुर लोगों के लिए: सारा, मैं और इजराइल के लोग, पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस समय इजराइल आपके दुख और शक्ति में आपके साथ मजबूती से खड़ा है।"

भारत और इजराइल को पुरानी सभ्यताएं बताते हुए बेंजामिन ने कहा, "आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन ये हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला पाएगा"। उन्होंने कहा, "हमारे देश की रोशनी हमारे शत्रुओं के अंधकार को हरा देगी।"