Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Paris Olympics: श्रीजा अकुला ने स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को हराया, 32वें राउंड में किया प्रवेश

इंडिया की टॉप रैंकिंग वाली टेबल टेनिस की स्टार प्लेयर श्रीजा अकुला ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को 4-0 से हराया। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ श्रीजा 32वें राउंड में पहुंच गई हैं। इससे पहले श्रीजा ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर सिंगल टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने इस मैच में  स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को 30 मिनट में 11-4, 11-9, 11-7, 11-8 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।

मैच में श्रीजा को पहला सेट जीतने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन दूसरे सेट उनके पक्ष में गया और उनके सामने खेल रही क्रिस्टीना कालबर्ग ने अगले दो सेटों में उनके सामने हथियार डाल दिया। तीसरे सेट में श्रीजा और कल्बर्ग 7-5 के स्कोर से एक-दूसरे के करीब थे, लेकिन श्रीजा ने सही खेल दिखाते हुए इस सेट को अपने नाम कर लिया।

वहीं चौथे सेट में श्रीजा ने शुरुआत में 9-3 की बढ़त ले ली, लेकिन कुछ गलतियों और कुछ बेहतर स्मैश के कारण कल्बर्ग ने उनकी बढ़त को 9-7 और फिर 10-8 तक सीमित कर दिया। लेकिन जल्द ही श्रीजा ने कल्बर्ग को कोई मौका न देते हुए अगले दौर में पहुंच गईं।

आज दिन में होने वाले दूसरेमैचों में भारत की मनिका बत्रा का सामना ब्रिटेन की अन्ना हर्से से होगा, जबकि शरथ कमल स्लोवेनिया के डेनी कोज़ुल से भिड़ेंगे।