Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पेरिस पैरालिंपिक: सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद कुमार ने पेरिस की सड़कों पर डांस कर खुशी मनाई

पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की टी47 कैटेगरी में निषाद कुमार ने लगातार दूसरी बार ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीता है। सोमवार को उन्होंने पेरिस की सड़कों पर डांस कर खुशी मनाई। निषाद ने खेल गांव के बाहर भारतीय दल की सफलता का जश्न मनाने के लिए डांस किया।

निषाद कुमार सड़क पर मधुर धुन बजा रहे बैंड को देखकर अचानक डांस करने लगे। उन्हें देखकर दूसरे पैरा एथलीट भी उनके साथ शामिल हो गए और खुशी मनाई। भारत ने इस साल पैरालंपिक में छह गोल्ड मेडल, समेत 29 पदक जीते हैं। पिछले साल भारतीय पैरा एथलीटों ने रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे। इस बार भारत ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।