Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के मायने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की ये ऐतिहासिक यात्रा उनके ब्रुनेई दौरे के बाद हो रही है। ब्रुनई में पीएम मोदी ने वहां के सुल्तान हसनल बोलकिया से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा दोनों देशों के संबंधों की 60वीं सालगिरह से पहले मील का पत्थर मानी जा रही है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग जैसे नेताओं के साथ एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग, डिजिटलीकरण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर जरूरी चर्चा करेंगे।

 2015 से सिंगापुर और भारत ने अपने संबंधों को मजबूत किया है। सिंगापुर भारत में निवेश कर रहा है। साल 2000 से सिंगापुर ने भारत में 159.94 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। दोनों देश वित्त, व्यापार, विज्ञान, तकनीक समेत कई सेक्टर में लगातार सहयोग कर रहे हैं।

पीएम मोदी सिंगापुर में इन्वेस्टरों और कारोबारियों समेत व्यापारिक समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। सिंगापुर के नेताओं के साथ हाल की हाई लेवल बैठकों ने आगामी समझौतों और सहयोग के व्यापक सहयोग के लिए मंच तैयार किया है।

पीएम मोदी की यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत हो रही है। साथ ही आसियान और इंडो-पैसिफिक में सिंगापुर की अहम भूमिका को भी दिखाती है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों पर भी बात होगी। साथ ही '5एस' यानी रणनीति- सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि से जुडे मुद्दों पर भी दोनों देश बातचीत करेंगे।