Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमला, बढ़ा ईरान-अमेरिका तनाव

ब्रिटिश सेना ने सोमवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक मालवाहक पोत पर कई छोटी नौकाओं से हमला किए जाने की सूचना मिली है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के माहौल में ये कुछ ही घंटों में हुआ दूसरा ऐसा हमला है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि रविवार रात करीब 11:40 बजे होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह के पास एक टैंकर को निशाना बनाया गया था।

हालांकि, हमले में चालक दल के सभी सदस्य को सुरक्षित बताया गया। साथ ही जहाजों को सावधानीपूर्वक आने-जाने को लेकर आगाह किया गया है।
ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि जलडमरूमध्य पर उनका नियंत्रण बना हुआ है और अमेरिका या इजराइल से संबद्ध न होने वाले जहाज शुल्क का भुगतान करके वहां से गुजर सकते हैं।