Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सचिन तेंदुलकर ने बिल गेट्स के साथ खेला 'क्रेनिस', 'एक्स' पर पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने 'क्रेनिस' खेला। बता दें, सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन फ्लॉथ्रोफी यानी नेक कार्य के लिए साथ आ रहे हैं। इस सहयोग की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए दोनों दिग्गजों ने मुंबई में मुलाकात की। 

सचिन तेंदुलकर ने 'एक्स' पर पोस्ट कर 'क्रेनिस' खेलने का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "खेल हमें टीम वर्क सिखाता है, जीवन भी यही मांग करता है। क्रेनिस मजेदार था, लेकिन असली एक्शन सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन के साथ होने वाला है।" 

वीडियो की शुरुआत तेंदुलकर और गेट्स के बीच टेनिस कोर्ट पर मुलाकात से होती है। भारतीय आइकन के व्यवहार से खुश होकर बिल ने कहा, "मुझे लगा कि हम टेनिस खेल रहे हैं।" इस पर सचिन ने जवाब दिया, "बिल, मैंने "क्रेनिस" कहा, और कहा, "थोड़ा क्रिकेट और थोड़ा टेनिस।"