Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज रखेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

पीएम मोदी की आगामी रूस यात्रा के बारे में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री 8-9 जुलाई को 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर मास्को की आधिकारिक यात्रा करेंगे.

अभी तक, प्रधानमंत्री का 8 जुलाई की दोपहर को मास्को पहुंचने का कार्यक्रम है. राष्ट्रपति पुतिन आगमन के दिन प्रधानमंत्री के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे.