Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

यूक्रेन के ठिकानों पर रूस ने दागे 50 ड्रोन, रेलवे स्टेशन पर की जमकर गोलीबारी

रूस ने यूक्रेन के ठिकानों पर लगभग 50 शहीद ड्रोन दागे और एक रेलवे स्टेशन पर जमकर गोलाबारी की। जिस रेलवे स्टेशन पर हमले किए गए वहां 100 से अधिक नागरिक कीव के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए एकत्र हुए थे।

यूक्रेनी अधिकारियों ने बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई और दक्षिणी शहर खेरसॉन के अधिकांश हिस्से में बिजली गुल हो गई।

हवाई हमले के एक दिन बाद यूक्रेनी युद्धक विमानों ने क्रीमिया के पास काला सागर में रुके एक रूसी जहाज को क्षतिग्रस्त किया। इस 22 महीने के युद्ध में दोनों ही देश की सेना पीछे नहीं हट रही है।

यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको के अनुसार, रात भर में, क्रेमलिन की सेना ने खेरसॉन क्षेत्र पर तोपखाने और ड्रोन से बमबारी की, जब लगभग 140 नागरिक क्षेत्र की इसी नाम की राजधानी में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य पुलिस अधिकारी, साथ ही दो नागरिक घायल हुए है।