Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 64p गिरकर ₹88.29 पर बंद

टैरिफ वॉर और ग्लोबल चिंताओं के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 64 पैसे कमजोर होकर 88.29 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, डॉलर इंडेक्स 0.1 फीसदी चढ़कर करीब 98 डॉलर के आसपास है. शुक्रवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत में रुपया 18 पैसे टूटकर 87.76 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया था. इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.73 पर खुला था. गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पैसे पर बंद हुआ था.  

डॉलर के अलावा रुपया ऑफशोर चीनी युआन के मकाबले भी अभी तक के सबसे निचले स्तर पर है. भारतीय करेंसी 12.33 युआन पर ट्रेड कर रही है, जो इस महीने 1.6 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है. इस साल अब तक रुपया डॉलर के मुकाबले तीन फीसदी तक कमजोर हुआ है. इससे यह एशिया के बाजार की भी सबसे कमजोर करेंसी बन गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत के प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने और विदेशी संस्थागत निवेशक की लगातार बिकवाली के कारण रुपए पर दबाव पड़ा है.