Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

डी-मर्जर के बाद रेमंड लाइफस्टाइल के शेयरों में बढ़त

खुदरा और लाइफस्टाइल व्यवसायों के डीमर्जर के बाद रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के शेयर गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिड हो गए। बीएसई पर स्टॉक 3,000 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में ये शुरुआती कीमत से 3.33 फीसदी चढ़कर 3,100 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर कंपनी के शेयरों ने 3,020 रुपये पर कारोबार शुरू किया। हालांकि बाद में स्टॉक बीएसई पर पांच फीसदी की गिरावट के साथ 2,850 रुपये के निचले सर्किट स्तर पर पहुंच गया। एनएसई पर भी ये पांच फीसदी की गिरावट के साथ 2,869 रुपये की निचले सर्किट पर पहुंच गया।

सुबह के सौदों के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 17,363.23 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने मंगलवार को विज्ञप्ति में कहा कि वो पांच सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिड होगी।