Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर राहुल गांधी, बोले- दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। इस दौरान वे भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए "सार्थक चर्चा और व्यावहारिक बातचीत" करेंगे।

लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "अमेरिका के डलास, टेक्सास में भारतीय वेल्स और भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों से मिले वार्म वेलकम से मुझे बहुत खुशी हुई।" उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और व्यावहारिक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जो हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा।"

एक्स पर पोस्ट में, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि गांधी का डलास फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि विपक्षी नेता अपनी आधिकारिक हैसियत से अमेरिका नहीं आ रहे हैं, लेकिन उन्हें कैपिटल हिल में "व्यक्तिगत स्तर" पर अलग-अलग लोगों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा।

सैम पित्रोदा ने पाहुल गांधी की पहली यात्रा के बारे में कहा, "वे (गांधी) राष्ट्रीय प्रेस क्लब में प्रेस के साथ बातचीत करेंगे, वे थिंक टैंक के लोगों से मिलेंगे और जॉर्जटाउन यनिवर्सिटी में भी बातचीत करेंगे जो वाशिंगटन डीसी में भी उतना ही अहम है।"

आठ से 10 सितंबर की अपनी यात्रा के दौरान, कांग्रेस नेता जॉर्जटाउन यनिवर्सिटी और टेक्सास यनिवर्सिटी समेत वाशिंगटन डीसी और डलास में कई बातचीत करेंगे।