Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ मंत्री ली सीन लूंग की तरफ से आयोजित लंच के बाद एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा किया। पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी में छात्रों से बातचीत भी की।

सिंगापुर और भारत के बीच गुरुवार को चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं।पीएम मोदी ने कहा कि सिंगापुर न केवल साझेदार देश है बल्कि ये हर विकासशील देश के लिए प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे हैं। लॉरेंस वोंग के साथ बातचीत से पहले सिंगापुर संसद भवन में पीएम मोदी का रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया।