Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर सिंगापुर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र के साथ "रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने" के लिए दो दिन की यात्रा पर बुधवार को सिंगापुर पहुंचे।

सिंगापुर जाने से पहले पीएम मोदी ने ब्रुनेई की ऐतिहासिक यात्रा की। वह ब्रुनेई जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। इस दौरान भारत और ब्रुनेई के बीच कई अहम समझौते भी हुए। पीएम मोदी ने ब्रुनेई के साथ रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई की अपनी यात्रा को सार्थक बताया और कहा कि इससे ‘‘भारत-ब्रुनेई संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए एक नए युग’’ की शुरुआत हुई है, जो हमारी धरती को बेहतर बनाने में योगदान देता है। द्विपक्षीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

अधिकारियों ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के बीच 40 साल के राजनयिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।