Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की और ईरान व इजराइल के बीच तनाव को संवाद और कूटनीति के माध्यम से घटाने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच फोन पर यह बातचीत अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी किए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई। इस बमबारी से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया। पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने तनाव बढ़ने पर ‘गहरी चिंता’ जताई। मोदी ने कहा, ‘‘ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान से बात की। हमने वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता जतायी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने तनाव तत्काल कम करने की अपील की और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति का मार्ग अपनाने की अपील की।