Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

PM मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की दी बधाई

Sushila Karki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और पड़ोसी देश में शांति और प्रगति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं।

नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

के.पी. शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफे के बाद कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का शुक्रवार को कार्की के शपथ लेने के साथ ही अंत हो गया।

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कार्की को राष्ट्रपति कार्यालय में पद की शपथ दिलाई।