Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास, एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी

भारत की प्रीति पाल ने शुक्रवार को यहां पैरालंपिक की महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर प्रतियोगिता में 14.21 सेकेंड का अपना पर्सनल बेस्ट समय देकर रेस को पूरा किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता।

तेईस साल की प्रीति का ब्रॉन्ज मेडल पेरिस पैरालंपिक की पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला मेडल है। चीन की झोऊ जिया (13.58) ने गोल्ड और गुओ कियानकियान (13.74) ने सिल्वर मेडल जीता।

टी35 वर्गीकरण उन खिलाड़ियों के लिए है जिनमें समन्वय संबंधी विकार जैसे हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस और मस्तिष्क पक्षाघात आदि शामिल होते हैं।