Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सैनिकों को वापस लाने वाला विमान मिजोरम हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

म्यांमार का एक सैन्य विमान मंगलवार को आइजोल के बाहरी इलाके में लेंगपुई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान म्यांमार के उन सैनिकों को वापस लेने के लिए यहां आया था जो जातीय विद्रोही समूह 'अराकान आर्मी' के साथ मुठभेड़ के बाद पिछले हफ्ते भारत आ गए थे। 

अधिकारियों ने बताया कि विमान में छह लोग सवार थे और उनमें से तीन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उतरते समय ये हवाईअड्डे के टेबलटॉप रनवे से आगे निकल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि विमान दो हिस्सों में बंट गया।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते कुल 276 म्यांमार सैनिक मिजोरम में दाखिल हुए थे और उनमें से 184 को सोमवार को वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बचे 92 सैनिकों को मंगलवार को वापस भेजा जाना था।

विमान उन्हें म्यांमार के रखाइन के सिटवे ले जाने वाला था। मिजोरम सरकार के अधिकारी ने कहा, एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सैन्य विमान दुर्घटना के बाद आइजोल हवाईअड्डे की सभी उड़ानें डायवर्ट कर दी गईं।