Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

पाकिस्तानी नागरिक की डिपोर्टेशन प्रक्रिया के दौरान अमृतसर में हार्ट अटैक से मौत

पहलगाम अटैक के बाद भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को उनके देश भेजा जा रहा है. इस बीच डिपोर्ट किए जाने से पहले ही एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने से एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई. उस पाकिस्तानी शख्स का नाम है अब्दुल वाहिद. उसकी उम्र करीब 70 साल थी. उसे वापस उसके देश भेजा जाना था.

अब्दुल वहीद को जम्मू-कश्मीर पुलिस श्रीनगर से पाकिस्तान वापस भेजने के लिए यहां लाई थी. उन्होंने बताया कि वह पिछले 17 साल से भारत में रह रहा था और पुलिस ने उसके पास से एक्सपायर वीजा बरामद किया था. अटारी-वाघा बॉर्डर पर बुधवार को डिपोर्टेशन प्रक्रिया के दौरान अब्दुल वाहिद की मौत हो गई.

पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल वाहिद लकवे से पीड़ित थे. अटारी में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट गेट के बाहर खड़ी बस में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया. उनका शव अमृतसर के सिविल अस्पताल ले जाया गया. अब्दुल वाहिद 60 से 70 कथित पाकिस्तानी नागरिकों के एक समूह का हिस्सा थे. उन्हें पुलिस जम्मू से अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान निर्वासित करने के लिए लाई थी.